महिला के साथ मोबाइल लूट की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में अंधेरे का फायदा उठाकर महिला के साथ मोबाइल लूट की घटना को अंजाम देने वाले साथी बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार किया है बताया जा रहा है कि वह महिलाओं को ही निशाना बनाकर वारदातों को अंजाम देता था….।

इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में पिछले दिनों निजी काम से अपने घर लौट रही एक महिला का मोबाइल बदमाश द्वारा लूटपाट कर फरार हुआ था जिसमें महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि बदमाश द्वारा धारदार हथियार से लूटपाट की घटना की गई है पूरा मामले में बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार किया है जिसका नाम विकास उर्फ बिक्कू को पकड़ा गया है जिसके पास से धारदार हथियार भी बरामद किया गया है बताया जा रहा है कि वह महिलाओं को ही निशाना बनाता था फिलहाल पुलिस पकड़े बदमाश से पूछताछ में जुटी हुई है तो वही उसके पुराने आपराधिक रिकार्ड भी खंगाले ले जा रहे हैं

Exit mobile version