इंदौर नगर निगम में एमआईसी की बैठक शनिवार को हुई,इस बैठक में शहरहित से जुड़े कई अहम् मुद्दों पर चर्चा की गई,इस दौरान शहर के नवागत निगमायुक्त शिवम वर्मा भी बैठक में शामिल हुए,महापौर पुष्यमित्र भार्गव की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में शहर के मास्टर प्लान,नर्मदा के चौथे चरण और हुकुमचंद मिल की जमीन के उपयोग को लेकर गंभीरता से चर्चा की गई,महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा की जिस हिसाब से शहर जनसंख्या बढ़ रही है उस हिसाब से शहर का विकास किया जाएगा,साथ ही पानी की समस्या को दूर करने के लिए नर्मदा का चौथे चरण को लेकर जल्द ही टेंडर जारी किये जायेंगे,इस काम में 1500 करोड़ रूपए खर्च किये जायेंगे, इसके साथ ही हुकुमचंद की मिल की जमीन पर कोई ऐसा प्रोजेक्ट लाया जाएगा जिससे शहरवासियों को फायदा मिले,इस प्रोजेक्ट से नगर निगम को भी अच्छा राजस्व मिलेगा,इसके अलावा शहर के बायपास पर मौजूद सर्विस रोड को भी चौड़ा करने के लिए काम जल्द ही शुरू किये जायेंगे,महापौर ने साफ़ किया है की अदर्शन अचार संहित से काम प्राभावित ना हो इसको लेकर भी तैयारी की जा रही है .
इस बैठक में शहर के विकास के लिए शुरू होने वाले कई प्रोजेक्ट को हरी झंडी मिली है .उम्मीद है की जल्द ही ये काम भी शुरू होंगे।
