मस्जिदों के इमाम और हफीज़ो का सम्मान पेश किए तोहफे सभी धर्मगुरु रहे मौजूद

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

रहमत व बरकत वाले पाक महीने रमजान में सद्भाव व भाईचारे की खूबसूरत मिसाल देखने को मिली। शानिवार को प्रिंस यशवंत रोड़ पर मस्जिदों के इमाम और हफीज़ो का सम्मान मोतियों की माला ओर साफ़ा पहना कर हिन्दू मुस्लिम धर्म प्रमुखों के हाथों हुआ।

,प्रिंस यशवंत रोड़ स्थित सर्वधर्म संघ दफ्तर पर मुख्य अतिथि शहर क़ाज़ी डॉक्टर इशरत अली, नरसिंह टेकरी के स्वामी वर्धानंद महाराज, अध्यक्ष मंज़ूर बेग उपाध्यक्ष रियाज़ खान, मोहम्मद अकबर, सूफी माहिर वारसी बाबा की ख़ास मौजूदगी में मस्जिद के इमाम, रमज़ान माह में तरावीह की विशेष नमाज़ में बगैर देखे पूरा क़ुरआन सुनाने वाले हाफिजों और अज़ान देने वाले मोअज़्ज़िनों को सम्मान से नवाजा गया,,
एक्स

Exit mobile version