मल्हारगंज पुलिस ने ब्राउन शुगर की तस्करी करते हुए दो बदमाशों को पकड़ा है उनसे 100000 की ब्राउन शुगर जब्त हुई है मल्हारगंज थाने में पदस्थ उप निरीक्षक बीएस धुर्वे के अनुसार पकड़े गए तस्करों के नाम राहुल उर्फ बम पिता पूनम चंद बसोड़ निवासी लक्ष्मीपुरी और हर्ष पिता महेंद्र परिहार उर्फ लल्ला पहलवान निवासी संगम नगर है रहने वाला है दोनों एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर जा रहे थे, रामनगर पंचकुइया रोड नाले के पास से पुलिस ने उन्हें घेराबंदी कर पकड़ा है उनके बारे में मुखबिर ने सूचना दी थी तलाशी में उनके पास 13 ग्राम ब्राउन शुगर निकली जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत 1 लाख है दोनों बदमाशों से पूछताछ करने में जुटी हुई है
