इंदौर के मल्हारगंज थाना क्षेत्र में नकली पुलिस कर्मी बनकर एक महिला से धोखाधड़ी की वारदात को बदमाशों ने अंजाम दिया है , फिलहाल पूरे ही मामले में पुलिस ने नए कानून के तहत प्रकरण दर्ज कर पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
पूरा मामला इंदौर के मल्हारगंज थाना क्षेत्र का है मल्हारगंज थाना क्षेत्र के गौराकुंड चौराहे पर एक महिला मंदिर के दर्शन करने के लिए जा रही थी इसी दौरान वहां पर एक महिला दो पुरुषों के साथ खड़ी हुई थी और उसने खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए कहा कि आगे लूट हो गई है और बदमाश सोने चांदी पहनकर घूमने वाली महिलाओं के साथ लूट की घटना को अंजाम दे रहे हैं अतः जो तुमने सोने चांदी के जेवरात पहने हैं यह उतार के रुमाल में बांधकर घर तक लेकर जाओ इसके बाद उक्त महिला और दो पुरुषों ने महिला की सोने की चूड़ियां उतारी और रुमाल में बांधकर देने का कहकर अपने पास रख ली और महिला को रुमाल में कागज बांधकर दे दिया, उसके बाद दो पुरुष और एक महिला ने महिला को कहा कि इस रुमाल को घर पर जाकर खोलना, जब महिला घर पर आई और रुमाल खोल कर देखा तो उसमें सोने की चूड़ियां गायब थी इसके बाद उसने पूरे मामले की जानकारी अपने परिजनों को दी और पूरे मामले की शिकायत मल्हारगंज पुलिस को की, वही मल्हारगंज पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ नए कानून के तहत धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है , और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उनकी तलाश की जा रही है वहीं पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
