-इंदौर हॉस्पिटल में एक मरीज के परिजनों के साथ मारपीट की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है फिलहाल इस पूरे मामले में अभी तक पीड़ित ने पुलिस को किस तरह की कोई शिकायत नहीं की है लेकिन पुलिस वीडियो के आधार पर जांच पड़ताल करने में जुटी हुई है।
पूरा मामला इंदौर के संयोगितागंज थाना क्षेत्र के एम ई केंपस के अंदर का बताया जा रहा है बताया जा रहा है कि अंबा हॉस्पिटल में देर रात कुछ लोग एक गंभीर घायल व्यक्ति को इलाज के लिए लेकर आए थे इसी दौरान साथ में आए व्यक्तियों ने अपनी गाड़ी वहीं पर खड़ी कर दी लेकिन इसी दौरान ऐसा बताया जा रहा है की पार्किंग में मौजूद कर्मचारी आए और गाड़ी पार्किंग में खड़ी करने की बात को लेकर विवाद करने लगे इस दौरान मरीज के साथ आए हुए अटेंडर के साथ पार्किंग में मौजूद कर्मचारियों ने मारपीट की जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है फिलहाल इस पूरे मामले की जानकारी जब संहितागंज पुलिस को लगी तो वह वीडियो के आधार पर जांच पड़ताल करने में जुटी हुई है वही अभी प्रारंभिक तौर पर पुलिस को किस धारा की कोई शिकायत नहीं मिली है।
