इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र में गार्डन के बाहर खड़ी कार से बेग चुराया आरोपी गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र में गार्डन के बाहर खड़ी कार को एक चोर ने निशाना बनाकर उस कार का कांच तोड़कर उसमें से बैग चुरा लिया फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है वही आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है।

चंदननगर पुलिस के मुताबिक राजेश विजयवर्गीय निवासी कनाडीया ने शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात बदमाश द्वारा उनकी कार का कांच फोड़ कर बेग चुरा लिया गया है दरअसल राजेश विजयवर्गीय क्षेत्र के सुरुचि गार्डन पर एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे इस दौरान जब वह अपनी कार के पास वापस पहुंचे तो कार का कांच फूटा हुआ था और अंदर लेदर का बैग रखा था जिसमें जरूरी दस्तावेज और रुपए रखे थे फिलहाल पूरे मामले में पुलिस ने एक संदेही को हिरासत में लिया है और पूछताछ की जा रही है पकड़े गए आरोपी का नाम रोहित खत्री है जिससे पुलिस अन्य वारदातों के बारे में पूछताछ कर रही है।

Exit mobile version