मप्र के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का सवाल-कांग्रेस कितनी बार करेगी राहुल की लॉन्चिंग

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read
  • कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि 20 साल से मैं देख रहा हूं जबसे राहुल गांधी राजनीति में आए हैं तब से उनकी लॉन्चिंग हो रही है।

इंदौर। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर मध्य प्रदेश के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने प्रतिक्रिया व्‍यक्‍त की है। यहां मीडिया से बातचीत में नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि राहुल गांधी की कितनी बार लॉन्चिंग करेंगे?
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि 20 साल से मैं देख रहा हूं जबसे राहुल गांधी राजनीति में आए हैं तब से उनकी लॉन्चिंग हो रही है। उन्‍होंने यह भी कहा कि कभी प्रियंका गांधी की लॉन्चिंग होती है, लेकिन लॉन्चिंग के बाद फिल्म पूरी तरह फ्लॉप हो जाती है।

उल्‍लेखनीय है कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पार्टी सांसद राहुल गांधी ने मणिपुर के थौबल से ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ को हरी झंडी दिखाई। यह यात्रा 67 दिनों में 110 जिलों से होकर 6,700 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय करेगी।

Exit mobile version