पंचायत सचिव से मारपीट, केस दर्ज

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर। ग्राम पंचायत बांक में शनिवार को मारपीट हो गई। पुलिस ने लिखित शिकायत लेकर उप सरपंच के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर लिया। फरियादी जगदीश मेहता ने बताया कि वह रशीद अहमद और सोहेल के साथ पंचायत कार्यालय में टैक्स संबंधित कार्य कर रहा था। दोपहर को उप सरपंच मोहम्मद शहजाद इस्माइल शाह निवासी ग्रीन पार्क कालोनी आया और विवाद करने लगा। उसने बात करने के लिए बुलाया और दरवाजे पर लात मार दी। पुलिस ने शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने के आरोप में प्रकरण दर्ज कर लिया।

Exit mobile version