मंदिर से दर्शन कर लोट रही बुजुर्ग महिला के साथ लूट बदमाश सोने के जेवरात चोरी कर फरार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर में बदमाशों द्वारा बुजुर्ग महिलाओं और बच्चों को लगातार निशाना बनाकर अपराधी घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है और इसी के तहत फिर एक मंदिर से दर्शन कर लोट रही बुजुर्ग महिला के सोने के जेवरात चोरी होने की वारदात घटित हुई है

पूरे मामले में मल्हारगंज पुलिस द्वारा बताया गया कि विंध्याचल नगर में रहने वाली कमला बाई द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई है कि वह मंदिर से दर्शन कर पैदल-पैदल घर लौट रही थी कि तभी दो अज्ञात बदमाश उनके नजदीक आए और बोले कि क्षेत्र में चोरी की वारदाते काफी बढ़ रही है आप अपने सोने के जेवरात अपने पर्स में रख लीजिए जिसमें सोने की चेन दो कंगन जिनकी कुल कीमत 1 लाख 30 हजार है उन्हें उतार कर मैंने पर्स में रख कुछ दूर जाने पर पर्स चेक किया तो उसमें सोने के जेवरात नहीं थे दोनों बदमाश सोने के जेवर चुरा ले गए हैं पूरे मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दि तो वहीं आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं…।

Exit mobile version