इंदौर कलेक्टर जनसुनवाई में आज एक कॉलोनी का अजीबोगरीब मामला सामने आया है जिसमें रहने वाली निरमा मीणा का निर्माणधीन मकान को खतरनाक बता कर निगम ने तोड़ दिया जिसे लेकर आज जनसुनवाई में शिकायत की गई
इंदौर के तेजाजी नगर स्थित गणेश नगर के सिद्धिविनायक कॉलोनी के रहने वाली निरमा मीणा के द्वारा आज कलेक्टर जनसुनवाई में अपने मकान के तोड़े जाने की शिकायत की गई निरमा मीणा ने मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि निगम के अधिकारियों ने व्यक्तिगत दुश्मनी निकालते हुए मेरा नया निर्माण मकान जो कि मात्र चार महीने हुए हैं और अभी बन ही रहा है जिसमें आधा हिस्सा मेरा था आधा मेरी माता जी का था बगैर नोटिस दिए बगैर इनफॉरमेशन दिए उसे तोड़ दिया गया हम कलेक्टर साहब से मुख्यमंत्री जी से निवेदन करते हैं कि हमारा मकान पुनः बनाकर दिया जाए हम गरीब लोग हैं हम न्याय चाहते हैं इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह ने उनकी समस्या को गंभीरता से सुना और सुनकर निगम आयुक्त से संपर्क करने के लिए कहा
