..मध्यप्रदेश के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के आव्हान पर वनविभाग 50 लाख पौधों के इंतजाम में लग गया है वनविभाग अधिकारी ने बताया की वह नगर निगम को 40 लाख पौंधे देगा और 10 लाख पौधे खुद लगाएगा
आपको बता दे पिछले दिनों मध्य प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बढ़ती गर्मी के प्रकोप को देखते हुए आव्हान किया था की इंदौर शहर में 51 लाख पौधे लगाए जाएंगे और उसको लेकर मंत्री ने कलेक्टर और वन विभाग नगर निगम व अन्य विभागों के साथ बैठकर चर्चा भी की थी इसके बाद वन विभाग ने तय किया है कि वह नगर निगम को 40 लाख पौधे देगा और खुद 10 लाख पौधे लगाएगा वन विभाग द्वारा महू चोरल मानपुर और इंदौर कुल चार रेंज में पौधे लगेंगे वही कल 27 स्थान पौधे लगाने के लिए चिन्हित किए गए हैं इंदौर शहर के एयरपोर्ट एरिया में एक स्थान चिन्हित किया है जो 14 हेक्टेयर का है वहा 1 लाख 21 हजार पौधे लगाए जाएंगे
