अंधेरे का फायदा उठाकर चोरी करने वाला चोर रावजी बाजार पुलिस के गिरफ्त में

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

रावजी बाजार पुलिस ने क्षेत्र में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले चोर को पकड़ा है पकड़े गए आरोपी से बड़ी मात्रा में चोरी का माल बरामद किया है पकड़ा गया चोर अंधेरा का फायदा उठाकर चोरी की वारदात को अंजाम देता था

दरअसल कुछ दिनों पूर्व फरियादी इरफान अहमद अंसारी द्वारा शिकायत दर्ज कराई थी कि वह प्रकाश का बगीचा में रोड पर महाराज किराना स्टोर के नाम से दुकान चलाता है रात्रि में वह अपनी दुकान बंद करके चला गया था सुबह जब आया तो दुकान के ताले टूटे हुए थे और अंदर जाकर देखा तो सारा सामान बिखरा था जिसमें 2,00,000 से अधिक की नगदी और किराने का सामान जिसमें ड्राई फ्रूट्स काजू बादाम कोई अज्ञात चोर चुरा कर ले गया था उसी कड़ी में चोर द्वारा एक पान मसाला दुकान को भी निशाना बनाया था इस दौरान पुलिस को सूचना मिली कि एक संदिग्ध व्यक्ति किराने का सामान बेचने की बात कर रहा है सूचना के आधार पर आरोपी को घेरा बंदी कर पकड़ा पुलिस को देख वह इधर-उधर भागने लगा जिसे पकड़ा और उसने अपना नाम अंबर उर्फ अनुराग पिता रघुनाथ वर्मा होना बताया जो क्षेत्र का ही रहने वाला है पूछताछ करने पर उसने कबूल किया कि उसने क्षेत्र में स्थित दुकानों पर चोरी की थी और नगदी रुपए के संबंध में पूछताछ करने पर बताया कि वह रुपया उसने खर्च कर दिया है

Exit mobile version