भोपाल के इनामी बदमाश को इंदौर क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर शहर के क्राइम ब्रांच पुलिस टीम ने भोपाल के अपराध में फरार चल रहे हैं शातीर बदमाश को गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि भोपाल पुलिस ने बदमाश के खिलाफ इनाम घोषित कर रखा है।

एडीसीपी क्राइम ब्रांच राजेश दंडोतिया के अनुसार थाना खजूरी सड़क जिला भोपाल के इनामी बदमाश को इंदौर क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। पकडे गए बदमाश के ऊपर भोपाल पुलिस ने 3000 का इनाम घोषित कर रखा है वह पिछले कई दिनों से इंदौर में छुपकर फरारी काट रहा था। हालांकि बदमाश इंदौर का ही रहने वाला है जिसका नाम अमर उर्फ ज्ञानी पिता दिलीप जाट उम्र 22 वर्ष निवासी सरवर नगर थाना परदेशीपुरा जिला इंदौर बताया गया है। आरोपी ने कुछ समय पूर्व भोपाल के खजूरी थाना क्षेत्र में एक लूट की घटना को अंजाम दिया था।

एडीसीपी राजेश दंडोतिया के अनुसार आरोपी भोपाल कि लूट कि बाद से इंदौर में फरारी काट रहा था। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बदमाश को गिरफ्तार किया गया है।

Exit mobile version