आज शुजालपुर के रेल्वे स्टेशन का अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत 18 करोड़ की लागत से पुनर्विकास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आजक् शुजालपुर सहित देशभर के कुल 554 रेल्वे स्टेशनों का वर्चुअली शिलान्यास किया। रेल्वे परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के उच्च शिक्षा तकनीकी एवं आयुष विभाग के केबिनेट मंत्री इंदरसिंह परमार नगरपालिका अध्यक्ष बबीता परमार, भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक नायक सहित रेल्वे के नोडल अधिकारी अमय यादव भी शामिल हुए। इस कार्यक्रम में स्कूली बच्चों द्वारा रेलयात्रा के दौरान सुरक्षा और सहयोग को लेकर एक पटकथा का मंचन किया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति के बाद पुरस्कार वितरण और फिर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का वर्चुअली संदेश का लाईव प्रसारण देखा गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में रेल्वे कर्मचारीयों के साथ स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता और स्कूली बच्चों शामिल हुए।
