भाजपा नेता कमाल खान के बेटे पर पांच हजार का ईनाम घोषित

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

मल्हारगंज पुलिस ने भाजपा नेता कमाल खान के बेटे कुख्यात बदमाश माज खान पर 5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है । माज और उसके साथी ने क्षेत्र में मारपीट कर पिस्टल से धमकाया था । जिसमे आरोपी फरार है ।

आचार संहिता में भाजपा नेता के बेटे की गुंडागर्दी चर्चा का विषय बनी हुई है । भाजपा नेता कमाल खान के गुंडे बेटे माज ने पिछले दिनों बोरिंग विवाद में पास में रहने वाले परिवार से मारपीट कर पिस्टल से धमकाया था जिसका वीडियो भी सामने आया था । मामला दर्ज होने बाद से आरोपी माज और उसका साथी फरार है । पुलिस ने दोनों आरोपितों की तलाश में छापे मारे लेकिन नहीं मिलें । शनिवार को जोन-1 के डीसीपी ने दोनों आरोपितों की गिरफ्तारी पर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किए है ।

Exit mobile version