इंदौर की राजेंद्र नगर थाना पुलिस ने मोबाइल फोन चोर गिरोह का भांडा फोड़ करते हुए मोबाइल चोरी कर उन्हे बेचने वाले गिरोह के चार शातिर चोरों को गिरफ़्तार किया है आरोपियों के पास से चोरी के करीब 62 मोबाइल फ़ोन बरामद किए
राजेंद्र नगर थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के गोपुर से नर्मदा चौराहे तरफ जानें वाले रास्ते से चार आरोपियों को चोरी के 62 मोबाइल फोन के साथ गिरफ़्तार किया बरामद किए गए मोबाइल फोन की कुल कीमत 7 लाख रुपए से अधिक बताई जा रही है पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम अक्षय, उमेश उर्फ बाबू, नारायण व भरत बताया है आरोपियों द्वारा मोबाइल चोरी की वारदात इंदौर के चोइथराम मंडी, आरोन जिला गुना व कोतवाली गुना से चोरी करना कबूल किया है आरोपी चोरी की वारदात को अंजाम देकर अपने महंगे शोक पूरा करते थे आरोपियों से पुलिस ने दो बाइक और एक्टिवा भी बरामद की है आरोपियों से पुलिस अन्य मामलों में पूछताछ कर रही है
