भाजपा नेता कमाल खान के घर पथराव बेटी सहित परिवार को जान से मारने की धमकी

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

मल्हारगंज के शांति नगर में रहने वाले भाजपा नेता कमाल खान के घर रविवार दोपहर पथराव हुआ है। खान की बेटी ने हमलावरों का वीडियो बनाया तो उन्होंने बेटी सहित परिवार को जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों पर केस दर्ज किया है।

पुलिस को कमाल की बेटी आयशा ने बताया कि दोपहर में बाइक से कुछ बदमाश आए और बालकनी में पत्थर फेंकने लगे। आयशा ने उनका वीडियो बनाया तो बदमाश बोले तुम्हारा कुत्ता परेशान करता है, इसे संभालकर रखो। वीडियो बनाते देख बदमाश जान की धमकी देकर भाग निकले। कमाल खान से क्षेत्र के लोग नाराज हैं। उनके बेटे माज ने कुछ दिन पहले क्षेत्र में बोरिंग विवाद पर पिस्टल लहराकर एक परिवार को धमकाया था। तब से वह फरार है, उस पर पांच हजार का इनाम भी घोषित है।

Exit mobile version