आजाद नगर में रविवार रात 20 वर्षीय युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है बाकी आरोपियों कि तलाश पुलिस कर रही है पुलिस का कहना है कि हत्याकांड में और भी आरोपी बड़ सकते है
आजाद नगर में 20 वर्षीय मोईन पुत्र रफीक खान की रविवार रात अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्या में रही आरिफ खिलजी, नाहिद , युसूफ व वसीम पर पुलिस ने केस दर्ज किया है सोमवार सुबह पुलिस ने अहमद व इलियास को गिरफ्तार कर लिया है पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि हत्या आरिफ खिलजी ने करवाई है आरिफ ने दो शूटर बुलाए थे जो गोली मारकर भाग गए। अहमद और इलियास मोईन को घर से घटनास्थल पर लेकर पहुंचे थे हत्या के पीछे का कारण यह था कि आरिफ की बेटी अलीशा ने पिछले वर्ष अगस्त में घर से भागकर मोईन के बड़े भाई मुबस्सर से प्रेम विवाह कर लिया था। अलीशा द्वारा संपत्ति में हिस्सा मांगने पर बात बिगड़ी थी। आरिफ आर्थिक रूप से संपन्न है और मुवस्सर की स्थिति ठीक नहीं है। आरिफ चाहता था कि अलीशा मुबस्सर को छोड़कर घर आ जाए। पूछताछ में कान्ट्रेक्ट किलिंग की बात सामने आई है। आरिफ के पकड़े जाने के बाद ही शूटर के बारे में जानकारी मिलेगी
