भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता गोविंद मालू ने कांग्रेस को लेकर दिया बयान

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

देश में होने वाले लोकसभा चुनाव के पहले मध्य प्रदेश में कांग्रेस को आज बड़ा झटका लगा जहां दो पूर्व विधायक सहित पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी के भाजपा में शामिल होने के बाद कांग्रेस जहां बीजेपी पर आरोप जड़ रही है तो वहीं भाजपा इसे खिसियानी बिल्ली खंभा नोचने वाली कहावत बता रही है।

कांग्रेस के पूर्व विधायक संजय शुक्ला और विशाल पटेल के भाजपा में शामिल होने के बाद, पूरे प्रदेश के साथ इंदौर की राजनीति में कांग्रेस को आज बड़ा झटका लगा है। जिसको लेकर भाजपा इसे अच्छा मान रही है, तो कांग्रेस नेता भाजपा पर हमलावर बने हुए हैं। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता गोविंद मालू ने कांग्रेस को लेकर कई तरह के तंज कसे और कहा कि खिसियानी बिल्ली खंबा नोचे, वाले हाल कांग्रेस के बने हुए हैं। उन्होंने कहा कि, भाजपा में जो नेता शामिल हो रहे हैं, उनका स्वागत है और जो कांग्रेसी कांग्रेस की रीति नीति से तंग आ गए हैं। जिनकी विचारधारा कांग्रेस से मेल नहीं खा रही है, वह भाजपा में शामिल हो रहे हैं।

Exit mobile version