इंदौर के सत्र न्यायालय में नेशनल लोक अदालत का आयोजन 20 हजार से ज्यादा केसों में सुनवाई

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

आम जन की विभिन्न तरह की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के उद्देश्य के साथ इंदौर के सत्र न्यायालय में नेशनल लोक अदालत लगाई गई।

इंदौर सत्र न्यायालय के डिस्ट्रिक्ट जज भगवती प्रसाद शर्मा ने बताया कि इंदौर के साथ ही महू देपालपुर और सांवेर में भी आज नेशनल लोक अदालत का व्रत आयोजन रखा गया है। इंदौर मुख्यालय स्थित 45 खंडपीठ बनाई गई है वहीं तहसील मुख्यालय पर भी जगह के हिसाब से खंडपीठ निर्धारित की गई है। जिला न्यायालय के अलावा फैमिली कोर्ट और श्रम न्यायालय में भी लोक अदालत लगाई गई है। इन सभी खंडपीठ में करीब 20 हजार से अधिक प्रकरण की सुनवाई रखी गई है। आपसी समझौते सहित विभिन्न माध्यम से प्रकरण खत्म करने को लेकर प्रयास किया जा रहे हैं। वही इस नेशनल लोक अदालत को लेकर श्री शर्मा ने कई तरह की महत्वपूर्ण जानकारी दी।

Exit mobile version