इंदौर के भवरकुआ थाना क्षेत्र में एक मेडिकल संचालक और उसकी बहन की जमकर पिटाई की गई , फिलहाल पूरे ही मामले में घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और वीडियो के आधार पर पुलिस प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई करने की बात कर रही है।
पूरा मामला इंदौर के भंवरकुआ थाना क्षेत्र का है भंवर कुआ थाना क्षेत्र में एक मेडिकल संचालक और उसकी बहन की पास ही में मौजूद डेयरी व्यापारी ने अपने गुंडो के साथ मिलकर जमकर पिटाई की , फिलहाल घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और उसमें भी देखा जा सकता है कि किस तरह से डेयरी व्यापारी अपने गुंडो के साथ मिलकर मेडिकल संचालक और उनकी बहन की पिटाई कर रहे हैं इस दौरान मेडिकल संचालक की बहन ने भी हाथों में डंडा लेकर बदमाश को सबक सिखाने की कोशिश की, लेकिन बदमाशों ने मेडिकल संचालक की बहन की जमकर पिटाई कर दी , वही इस पूरी ही घटना में यह भी बात सामने आ रही है कि पूर्व में भी दोनों के कई बार छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद हो चुके हैं वही घटना वाले दिनों दोनो पक्षों में एक दूसरे की दुकान के सामने गाड़ी खड़ी करने की बात को लेकर विवाद हुआ है फिलहाल इस पूरे मामले के सामने आने के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ करवाई कर जांच शुरू कर दी है।
