फायर सेफ्टी को लेकर कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश, नॉर्म्स पूर्ण नहीं होने पर मल्टी की जाएगी सील

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर शहर की कई ऊंची इमारत में फायर सेफ्टी नॉर्म्स और जीवन रक्षक उपकरण रखना अनिवार्य होगा नियम का पालन नहीं किया जाता है तो मल्टियों को सील कर दिया जाएगा इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह ने इस मामले में सख्त तेवर दिखाये हैं और निर्देश जारी करें हैं

इंदौर में हालिया दिनों में एक बिल्डिंग में आग लगने की वजह से कई लोगों की जान मुसीबत में पड़ गई थी, और वहां जीवन रक्षक उपकरण भी नहीं थे इस घटनाक्रम को देखते हुए कलेक्टर आशीष सिंह ने बिल्डिंग और संस्थाओं को एक महीने का नोटिस दिया था इसके अलावा जाहिर सूचना भी दी गई थी बिल्डिंगों में फायर सेफ्टी नॉर्म्स और जीवन रक्षक उपकरण लगाना अनिवार्य है क्योंकि शहर में करीब 18000 ऊंची इमारतें हैं सभी को नोटिस नहीं दिया जा सकता इसके लिए बाकायदा जाहिर सूचना जारी की थी एक बार फिर सभी को मौका देते हुए एक सप्ताह का समय दिया जा रहा है और इस दौरान नियमों को पालन करने के लिए कहा गया है अगर नियमों का पालन नहीं होता है तो कलेक्टर द्वारा बनाई गई जांच कमेटी तुरंत ही बिल्डिंग और संस्थाओं को सील कर देगी इसके पहले भी कलेक्टर के निर्देश पर जांच कमेटी ने शहर की कुछ बिल्डिंग की जांच की थी जिसमें फायर सेफ्टी नॉर्म्स और जीवन रक्षक उपकरण नहीं मिलने पर सील किया गया था बाद में बिल्डिंग वालों की ओर से फायर सेफ्टी नॉर्म्स और जीवन रक्षक उपकरण रखने की बात कही थी इस संबंध में भी जांच कमेटी जांच करेगी और अगर बिल्डिंग वाली द्वारा नियम के अनुसार काम नहीं किया है तो उसे भी तुरंत सील कर दिया जाएगा इंदौर में जी प्लस 3 इमारतों को फायर सेफ्टी नॉब्स नही होने को लेकर कलेक्टर आशीष सिंह ने अंतिम सात दिवसीय नोटिस दिया है इस के बाद भी गड़बड़ी मिली तो होगा सख्त एक्शन.

Exit mobile version