भंवरकुआं पुलिस ने 30 लाख की धोखाधड़ी के मामले में मां बेटे के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है । फिलहाल आरोपित फरार है जिनकी तलाश जारी है ।
मामला भंवरकुआं क्षेत्र के पिपलियाराव क्षेत्र का है । यह एक प्रापर्टी के लिए सुनील गोरानी ने आनंद पावर और उनकी मां से 30 लाख रुपए में एग्रीमेंट किया था । लेकिन पैसे लेने के बाद भी आनंद और उनकी मां ने प्रॉपर्टी सुनील को नहीं दी जिसके बाद सुनील ने मामले के शिकायत पुलिस को दर्ज करवाई थी ।
मामले में पुलिस ने आरोपित आनंद पावर और उनकी मां के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।
