इंदौर | छत्रीपुरा थाना क्षेत्र में चार लाख रुपए का बैग लूटने वाले बदमाशों का अब तक सुराग नहीं लगा है। पुलिस सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाल रही है। सोमवार को ओमप्रकाश तोताराम जायसवाल निवासी एमओजी लाइन अपनी गाड़ी पर बैग टांगकर घर जा रहे थे। रास्ते में बाइक पर आए दो बदमाश उनका बैग लूटकर ले गए थे। उन्होंने पीछा भी किया, लेकिन बदमाश भाग निकले। इसके बाद वे छत्रीपुरा थाने पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने घटना स्थल के आसपास लगे कैमरे के फुटेज खंगाले है। आशंका है कि आरोपी उनके घर से उनके पीछे लगे थे या फिर उनकी रैकी कर चुके थे। अन्य कैमरों के भी फुटेज निकाले जा रहे हैं।
