दुष्कर्म का मामला:छात्रा को जन्मदिन के बहाने बुलाकर किया दुष्कर्म

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

पढ़ाई के लिए शाजापुर से इंदौर आई 17 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ हुए दुष्कर्म मामले में लसूड़िया पुलिस ने शून्य पर रिपोर्ट दर्ज कर एक युवक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज किया है। आरोपी ने छात्रा को जन्मदिन मनाने के बहाने मिलने होटल में बुलाया और उससे जबरदस्ती कर वीडियो बना लिया था। छात्रा के विरोध करने पर जान से मार देने की धमकी दी थी। एक साल बाद घटना का वीडियो आरोपी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। परेशान छात्रा ने शुजालपुर मंडी थाने में शिकायत दर्ज कराई। नए कानून के तहत लसूड़िया थाने ने एफआईआर दर्ज की है।

पुलिस के मुताबिक छात्रा शुजालपुर से पढ़ाई के लिए इंदौर आई थी। यहां उसी के साथ उसी के इलाके का रहने वाला जतिन मालवीय भी बीएड की तैयारी करने इंदौर आया था। परिचय होने से मुलाकात होती रहती थी। आरोपी जतिन ने 26 मई 2023 को जब वह 17 साल की हुई थी तो इंदौर में रहने के दौरान आरोपी ने उसे जन्मदिन मनाने के बहाने लसूड़िया इलाके के एक होटल में बुलाया। वहां उससे दुष्कर्म किया था।

पिता को वाट्सएप पर मिला वीडियो :
छात्रा की कुछ दिन पहले तबीयत खराब हुई तो वह घर लौट गई थी। वहां सोशल मीडिया के कुछ ग्रुप्स पर उसका वीडियो आरोपी ने डाल दिया। वीडियो उसके पापा के पास आया तो उन्होंने छात्रा से पूछताछ की। बाद में छात्रा ने परिजन को पूरी घटना बताई। शुजालपुर पुलिस ने जीरो पर केस दर्ज कर पुलिस डायरी जांच के लिए लसूड़िया थाने भेजी है।

Exit mobile version