बेटे-बहू का विवाद सुलझाने गई थी मां, मौत:पत्थर के चकले से सिर में मार दिया; अस्पताल में तोड़ा दम,पत्नी भी घायल

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

बेटे-बहू का विवाद सुलझाने गई थी मां, मौत:पत्थर के चकले से सिर में मार दिया; अस्पताल में तोड़ा दम,पत्नी भी घायल
इंदौर के द्वारकापुरी में एक बेटे ने अपनी मां की पत्थर का चकला मारकर हत्या कर दी, इस हमले में आरोपी की पत्नी भी घायल हुई है। बुधवार रात वह बहू और बेटे के बीच का विवाद सुलझाने पहुंची थी। इसी दौरान पत्नी और मां पर आरोपी ने हमला कर दिया।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मृतिका रेखाबाई (62) गणपत भावे निवासी ऋषि पैलेस कॉलोनी की है, वही घायल पिंकी है। पिंकी ने बताया कि उसका पति से विवाद चल रहा है तो वह अलग रह रही है। पति शंकर और सास रेखा बाई बालदा कॉलोनी में रहते है। रात में सास शंकर काे लेकर समझाइश देने पहुंची थी। बातचीत के दौरान शंकर दोनों को अपशब्द कहने लगा। जिसमें उसने पहले पिंकी पर पत्थर के चकले से हमला किया। इसके बाद मां के सिर पर भी चकला दे मारा। दोनों को घायल अवस्था में पहले जिला अस्पताल भेजा गया, बाद में एमवाय रेफर किया गया। यहां पर रेखा बाई की देर रात मौत हो गई। वही पिंकी का उपचार चल रहा है।
मौके पर पहुंची पुलिस, ससुर पर आरोप
रेखा बाई की मौत की जानकारी लगने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिवार से पूछताछ की तो मारपीट में रेखा बाई के पति गणपत का नाम भी सामने आया हैं। हत्या का प्रकरण दर्ज कर मामला जांच में लिया गया है।

Exit mobile version