बेकाबू ट्रक ने 5 साल के बच्चे की जान ली पुलिस की तलाशी में खुलासा,37 लाख की अवैध बीयर बरामद

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर जिले की खुड़ैल पुलिस द्वारा एक्सीडेंट कर बच्चे को मौत के घाट उतारने वाले एक ट्रक से 1400 पेटी बियर की जब्त की है, पकड़ी गई अवैध बियर की कीमत करीब 37 लाख रुपये बताई जा रही है।

दरसअल पूरा मामला खुड़ैल थाना क्षेत्र का है, जहाँ रविवार शाम को ट्रक ने एक पांच साल के बच्चे को रौंद दिया था, जिसमे बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई थी, जिसमे ट्रक का ड्राइवर और सहयोगी ट्रक मौके पर ही छोड़कर भग गए थे, वही पुलिस ने ट्रक को जब्त कर खुड़ैल थाने में खड़ा कर दिया था, इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि जो ट्रक जब्त की है उसमें अवैध बियर भरी हुआ है, जैसे ही पुलिस ने ट्रक की तलाशी ली, तो पुलिस के होश उड़ गए, ट्रक में 14 सौ पेटी अवैध बियर की मिली, जिसकी कीमत करीब 37 लाख रुपये बताई जा रही है। बड़ी बात यह है कि खुड़ैल पुलिस की एक बड़ी लापरवाही भी सामने आ रही कि रविवार शाम से ट्रक खुड़ैल थाने में खड़ा हुआ था, मगर पुलिस को खबर ही नही थी कि उसमें लाखों रुपये की अवैध बियर भरी हुई है, बहरहाल अब देखने वाली बात होगी कि पुलिस के आला अधिकारी कब तक और क्या कार्यवाही करते है। या यह पूरे मामले को दूसरे मामलों के जैसा दबा दिया जाता है ।

Exit mobile version