बेकाबू कार ने 4 लोगों को कुचलते हुए एक की जान ले ली सीसीटीवी के आधार पर वाहन चालक को पकड़ा

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के लसुड़िया क्षेत्र में समाने आए हिट एंड रन के मामले में पुलिस ने देवास निवासी कार चालक को हिरासत में लिया है । आरोपित युवक बैंककर्मी है और किराए पर कार लेकर तीन अलग-अलग जगहों पर चार लोगों को रौंद दिया था । जिसमे एक घायल का उपचार के दौरान मौत हो चुकी है जबकि तीन लोग घायल है । या पुरी घटना का सीसीटीवी आया सामना

ये दर्दनाक हादसा मंगलवार देर मंगलसिटी मॉल के पास हुआ था । जिसमे सबसे पहले मंगलसिटी मॉल के पास मेट्रो टॉवर की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने पहली टक्कर बाइक सवार लालूराम और उनके बेट करण को मारी थी । इसके कुछ दूर जाकर कार ने बाइक सवार को कुचल दिया था । जिसमे रैपिडो ड्राइवर रतन कई फीट तक उछलकर गिरा और उसकी मौत हो गई थी । इसके बाद आगे और एक को टक्कर मारी थी । मामले में पुलिस ने देवास निवासी आरोपी विशाल सोलंकी को पकड़ा है जो एक्सिस बैंक में काम करता है और परिवार में गमी होने पर कार किराए से ली थी ।

Exit mobile version