लसुड़िया क्षेत्र में छात्रा द्वारा को गई आत्महत्या मामले में फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है । मुस्कान ने यह कदम क्यों उठाया यह साफ नही हो सका है । आज परिजनों के बयान और मोबाइल की डिटेल के आधार पर आत्महत्या के कारणों का खुलासा होने का अनुमान है ।
मामला लसुड़िया थाना क्षेत्र के पिनेकल ड्रीम का है । यह काॅलेज छात्रा मुस्कान ने 17 वी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली थी । मुस्कान स्कीम 78 के एक होस्टल में रहती थी स्कीम नंबर 78 से रैपीडो से पिनेकल ड्रीम पहुंची थी मुस्कान अग्रवाल शाम को अपने एक परिचित के यहां रैपिडो से आई थी । मुस्कान प्रेस्टिज काॅलेज से बीबीए फायनल की पढ़ाई कर रही थी । छात्रा के बिल्डिंग से गिरने की खबर मिलने के बाद पुलिस अफसर मौके पर पहुंचे। पहले छात्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया गया । इसके बाद उन्होंने तलाशी ली । घटनास्थल पर सुसाइट नोट नहीं मिला,लेकिन छात्रा का मोबाइल और चश्मा मिला । पुलिस ने मोबाइल जब्त कर लिया है,लेकिन लाॅक होने की वजह से मोबाइल की जांच नहीं हो सकी । मुस्कान के पिता बड़वानी के किराना व्यापारी है । परिवार के लोग भी बड़वानी से इंदौर आ गए है । पुलिस ने रैपिडो चालक के बयान भी दर्ज किए है ।
