गंजबासौदा ग्यारसपुर विधानसभा क्षेत्र के बूथ क्रमांक 9 नेगमा पिपरिया में पंडित श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर बूथ पर भाजपा का झंडा फहराया एवं सभी कार्यकर्तों को मिष्ठान खिलाकर स्थापना दिवस मनाया।कार्यक्रम के उपरांत सभी कार्यकर्तों को केंद्र और राज्य की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी एवं लाभार्थियों से संवाद किया।उसके उपरांत सभी कार्यकर्ताओं के साथ जनसंपर्क कर कार्यकर्ता के निवास पर भोजन किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व मंडी अध्यक्ष नरेंद्र सिंह रघुवंशी,जिला पंचायत सदस्य श्रीमती गायत्री रघुवंशी सहित भाजपा के कई नेता एवं कार्यकर्ता कार्यक्रम में मौजूद रहे।
