अवैध से वैध नल कनेक्शन मुहिम को लेकर कांग्रेस ने खड़े किए सवाल

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

अवैध से वेध नल कनेक्शन की इंदौर नगर निगम की मुहिम को लेकर कांग्रेस ने सवाल खड़े किए हैं। कांग्रेस के इंदौर लोकसभा क्षेत्र के पिछडा वर्ग अध्यक्ष हिमांशु यादव ने कहा कि अवैध से वेध नल कनेक्शन के नाम पर निगम के अधिकारियों द्वारा चंद रुपयों की रसीद काटकर नल कनेक्शन को अवैध से वेध कर रहे है, वही जो लोग शुरू से ही वेध नल कनेक्शन चला रहे हैं और जलकर भर रहे हैं, ऐसे में वह खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। कांग्रेस नेता हिमांशु यादव ने कहा कि अवैध नल कनेक्शन लगवाने वाले तत्कालीक प्लंबर व निगम के अधिकारियों पर निगम को कार्रवाई करना चाहिए, वही इस अवैध नल कनेशनों का कोई रिकॉर्ड भी नही है, इस मामले में जलकार्य प्रभारी को इस्तीफा दे देना चाहिए। वहीं दूसरी ओर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने अवैध से वेध नल कनेक्शन की मुहिम को अच्छी मुहिम बताया है, साथ ही कहां की इससे जनता परेशान नहीं है क्योंकि अवैध से वेध कलेक्शन होना अच्छा है।

Exit mobile version