इंदौर में बदमाशों द्वारा लगातार बुजुर्गों को निशाना बनाते हुए नए-नए तरीके से अपना शिकार बनाते हुए नजर आ रहे हो और इसी के तहत घर के बाहर बैठी हुई एक बुजुर्ग महिला को दो बदमाशों ने फोन पर बात करने के नाम पर सोने की चेन झपटकर फरार हो गए
लसूडिया पुलिस के मुताबिक पुष्पा गोठवाल उम्र 64 वर्षीय निवासी स्कीम नंबर 114 पार्ट वन में रहने वाली एक बुजुर्ग महिला अपने घर के बाहर बैठी हुई थी कि तभी एक मोटरसाइकिल पर सवार दो बदमाश बुजुर्ग महिला के पास में आए और मोबाइल जेब में से निकलते हुए कहा कि आंटी जी इस पर बात कर लीजिए महिला कुछ समझ पाती जब तक बदमाश महिला के गले में पहनी हुई 10 ग्राम की सोने की चेन छीन कर मौके से फरार हो गए थे वह तो गानिमत रही की चेन में लगा हुआ पेंडल नीचे ही गिर गया था और बदमाश उसे अपने साथ नहीं ले जा पाए पूरे मामले में पुलिस ने लूटपाट सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दिए
