कांग्रेस लोकसभा प्रत्याशी अक्षय कांति बम आज करेंगे अपना चुनावी नामांकन जमा

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read

कांग्रेस लोकसभा प्रत्याशी अक्षय कांति बम बुधवार को अपना चुनावी नामांकन जमा करने जा रहे हैं जहां इसके पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय कांति बम इंदौर के हृदय स्थल राजवाड़े पर पहुंचे जहां देवी अहिल्या की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जीत का आशीर्वाद लिया इस दौरान कांग्रेस शहर अध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्ढा मौजूद रहे।

कांग्रेस लोकसभा प्रत्याशी अक्षय क्रांति बम बिना ढोल ताशे और भीड़ के साथ की पूर्ण राजवाड़ा पहुंचे जहां उन्होंने देवी अहिल्या प्रतिमा पर माल्यार्पण कर लोकसभा निर्वाचन विजय होने का आशीर्वाद लिया इस दौरान अक्षय कांति बम मीडिया से चर्चा में कहा कि आज चुनावी नामांकन जमा करने के पूर्व इंदौर के प्राचीन इंद्रेश्वर महादेव मंदिर में अभिषेक कर राजवाड़े पर पहुंचे हैं जहां देवी अहिल्या की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जीत का आशीर्वाद लिया, यहाँ से सीधे और यहां से आम सभा के लिए रवाना हुएआमसभा को सम्बोधित कर आप आ नामांकन फार्म जमा किया जाएगा। वही अक्षय कांति बम ने कहा कि इस नामांकन जमा करने के दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और राज्यसभा सदस्य विवेक तंखा,नेताप्रतिपक्ष सिंगार नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव के अलावा इंदौर कांग्रेस के बड़े नेता नामांकन जमा करने के दौरान प्रत्याशी करना मनोबल बढ़ाने के लिए साथ में रहेंगे, वही कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय द्वारा भाजपा प्रत्याशी को 8 लाख मतों से विजय होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं कई बार कह चुका हूं कि आप लिख कर दे सकते हैं तो उसकी गारंटी होती है कहने से कुछ नही होता,लिखा सो काम का, उन्होंने कहा कि आज देश महंगाई ओर बेरोजगारी से जूझ रहा है यह समय शालीनता से अपनी बात रखने का समय है और इसलिए इस बार कांग्रेस रैली भी नहीं निकल रही हैं और इन मुद्दों को लेकर जनता के बीच जा रहे हैं। वही भाजपा प्रत्याशी शंकर लालवानी के नामांकन जमा करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यदि उन्होंने अपना कल नामांकन जमा कर दिया है ओर कल फिर से नामांकन की जो रैली होने वाली है और उनके शीर्ष नेतृत्व उसमें शामिल होने वाले हैं तो मुझे लगता है कि इलेक्शन कमीशन के कैमरे वहां घूमते रहेंगे ओर जितना भी रैली में खर्च होगा वह खर्च भाजपा प्रत्याशी शंकर लालवानी के खाते में जुड़ना चाहिए।

Exit mobile version