बालाई महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा दलितों पर अत्याचार करने वालों के विरोध में जमकर की नारेबाजी

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

सागर जिले के खुरई के ग्राम बारोदिया नोनागिर में एक ही परिवार की तीन सदस्यों की निर्मम हत्या, राजस्थान के ही हिडोन सिटी में मूक बधिर आदिवासी बच्ची के साथ साथ दुष्कर्म और राजस्थान के ही बालोदा में दलितों की पीट पीटकर की गई हत्या के विरोध में शुक्रवार को अखिल भारतीय श्री बलाई महासभा ने सैकड़ों दलितों के साथ कड़ा विरोध जताया,,,

अखिल भारतीय श्री बालाई महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज परमार की अगुवाई में शुक्रवार को सैकड़ों दलित समाज के लोग रैली के रूप में संभागआयुक्त कार्यालय पहुंचे और दलितों पर अत्याचार करने वालों के विरोध में जमकर नारेबाजी की,, परमार ने बताया कि मध्य प्रदेश सहित देश के कई राज्यों में दलितों पर लगातार हमले हो रहे हैं जिससे समाज आक्रोशित है,, परमार ने ज्ञापन के माध्यम से दोषियों के खिलाफ जल्द और कड़ी कार्रवाई की मांग की है,,,

Exit mobile version