लवे ने राऊ से डॉ आंबेडकर नगर के बीच के हिस्से में चल रहे दोहरीकरण के काम को पूरा कर लिया है,29 और 30 मई को यहाँ सीआरएस ने लगातार दौरे किये,और ट्रॉली के साथ ही इंजन को दौडाकर ट्रैक का परीक्षण भी किया,इस दौरान 130 किमोलितर प्रतिघंटे की रफ़्तार से इंजन को दौड़ाया गया,करीब 9 साढ़े 9 किलोमीटर के इस हिस्से में रेलवे ने दोहरीकरण का काम किया है जो कई मायनों में बेहद ख़ास है इससे इंदौर को काफी फायदा मिलेगा
,रेलवे अधिकारियों की माने तो सीआरएस के द्वारा किया गया ट्रायल पूरी तरह से सफल रहा है और इस नए ट्रैक पर यात्री ट्रेनों के संचालन करने की अनुमति भी मिल गई है,अब डॉ आंबेडकर नगर से रोजना की तरह करीब 12 दर्जन ट्रेनों का संचालन शुरू हो गया है .इसके अलावा मेगा ब्लाक की वजह से निरस्त और शार्ट टर्मिनेट की गई ट्रेनों का संचालन भी सामान्य हो गया है .इस रूट पर डबल लाइन बिछने से जहाँ ट्रेनों को क्रोसिंग के लिए नहीं रुकना पड़ेगा वही अब कम समय में महू से इंदौर के बीच के सफ़र को पूरा किया जा सकेगा .
-फिलहाल मेगा ब्लॉक के खत्म होने से यात्रियों ने भी राहत की साँस ली है,इंदौर से डॉ आंबेडकर नगर तक अब डबल रेल लाइन होने से भविष्य में नए ट्रेनों के संचालन के भी रास्ते खुल गए है ,
