बार से निकलते ही युवक को मारे चाकू

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

छोटी ग्वाल टोली पुलिस ने भी चाकूबाजी के एक अन्य मामले में अज्ञात आरोपी पर केस दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक सचिन पुत्र संजय साहू निवासी बीके सिंधी कॉलोनी अपने दोस्त गौरव भाले के साथ मधुमिलन के पास डीलक्स बार में शराब पी रहा था। इस दौरान गौरव की रुपए के लेनदेन को लेकर किसी से बहस चली रही थी। रात करीब 12 बजे के बाद वह बार से बाहर निकले तो बार के बाहर एक युवक से गौरव की कहासुनी हुई। इस पर सचिन ने उसे समझाया तो आरोपी ने चाकू निकालकर पेट में मार दिया। इसके बाद गौरव बाइक से दोस्त को थाने ले गया। यहां से उपचार के लिए एमवाय भेजा।

TAGGED:
Exit mobile version