बाणगंगा थाना क्षेत्र के लन्दनविला मे हुई डकैती मामले में फरार चल रहे आरोपी को किया गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर शहर के बाणगंगा थाना क्षेत्र के लन्दनविला मे हुई डकैती के मामले में पुलिस ने गेंग के सरगना सोमला के एक और साथी को गिरफ्तार किया है पकडे गये आरोपी ने पुलिस के साथ काफी हुज्जत की और भागने का प्रयास किया लेकिन आखिरकार पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया और इंदौर लेआई

डीसीपी जोन 3 पंकज पांडे के अनुसार बानगंगा के लन्दन विला मे रहने वाले पुष्पेंद्र मित्तल के यहां डकैती के मामले में पुलिस टीम को एक सफलता मिली है बानगंगा टीआई सहित 12 लोगों की टीम ने बुधवार रात अलीराजपुर के बड़ी कदवाल में आकेश उर्फ़ अक्कू के घर पर छापा मारा और उसे वहां से गिरफ्तार किया है आरोपी घर के अंदर था और पुलिस की भनक लगते ही वह भागने का प्रयास करने लगा आरोपी ने पुलिस टीम के साथ काफी हुज्जत करने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने उसे दबोच लिया पुलिस द्वारा आरोपी को गुरुवार के दिन कोर्ट में पेश करके उसके रिमांड लेने का प्रयास किया जाएगा ताकि समला के बारे में और अन्य साथी के बारे में जानकारी हासिल की जा सके

Exit mobile version