निगम घोटाले मे ठेकेदारों का वारंट जारी बीस दिन मे न्यायालय के समक्ष पेश होना होगा,नहीं तो संपत्ति होंगी कुर्क

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

नगर निगम मे फर्जी बिलो से पेमेंट निकलने के मामले मे पुलिस को न्यालय से फरार ठेकेदारों के वारंट मिल गए है अब ठेकेदारों को बीस दिन मे न्यालय के समक्ष प्रस्तुत होना होगा अगर वह प्रस्तुत नहीं होते है तो ठेकेदारों किनसेपत्ति को कुर्क कर लिया जायेगा

एमजी रोड पुलिस ने नगर निगम फर्जी बिल घोटाले मे निगम से कई पेमेंट की फाइले जप्त की है इसमें कुछ ऐसी फाइले भी मिली है जिसमे करीब एक अन्य 20 करोड़ रुपए के घोटाला मिला है जिसकी जांच की जा रही है वहीँ पुलिस को फरार ठेकेदारों की सरगर्मी से तलाश है
न्यालय ने अब इन ठेकेदारों कि उपस्तिथि के लिए वारंट जारी कर दिया है पुलिस ने ठेकेदारों की संपत्ति की जानकारी जुटाना भी शुरू कर दिया है 2018 -2019 किये गए ड्रेनेज़ कार्य का बिल 2022 मे पास हुआ था इसमें करीब 3 करोड़ रुपए का पेमेंट ठेकेदारों को कर दिया था पुलिस ने ठेकेदारों के बैंक अकॉउंट फ्रिज किए है जिसमे करीब 70 लाख रुपए का पैमेंट मौजूद है

Exit mobile version