बाईपास पर दोस्त का इंतजार कर रहे युवक से मोबाइल – कैश और अंगूठी लूट ले गए बदमाश

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

लसूड़िया थाना क्षेत्र में शुक्रवार को लूट हो गई। बाइक सवार तीन बदमाशों ने एक युवक को लूट लिया। दोस्त इंतजार कर रहे युवक को चाकू दिखाया और तीन मोबाइल,कैश,अंगूठी,घड़ी लूट कर फरार हो गए।पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आरोपितों के सीसीटीवी फुटेज निकाले जा रहे है।
लसूड़िया पुलिस के मुताबिक घटना बाईपास स्थित मिडास कैफे के पास(सर्विस लेन) की है। विस्तारा एमरल्ड टाउनशिप में रहने वाले विकास प्रमोद झा दोस्त मीतल गुप्ता का इंतजार कर रहे थे।तभी बाइक पर तीन बदमाश आए।दो बदमाश समीप आए और चाकू अड़ा दिया।
आरोपितों ने जान से खत्म करने की धमकी दी और तीन मोबाइल फोन, 8 हजार रुपए कैश, स्मार्ट वाच, सोने की अंगूठी लूट कर फरार हो गए। पुलिस के मुताबिक आरोपितों की तलाश की जा रही है। बदमाश सुनसान जगहों पर इसी तरह वारदात करते है। टीमों को सीसीटीवी फुटेज निकालने के लिए लगाया है।

Exit mobile version