शहर में अचानक ठगी की वारदात बढ़ने लगी है। अन्नपूर्णा के बाद अब राऊ इलाके में घटना हुई है। दो बदमाश एक महिला से सोने के आभूषण लूट कर फरार हो गए है। पुलिस के मुताबिक उज्जवलता पाटीदार निवासी साईं शक्तिनगर के साथ एबी रोड़ पर हुई है। महिला मॉर्निंग वाक पर गई थी।
इसी दौरान दो बदमाश मिलें और कहा कि सोने के टाप्स,चेन उतार कर रख लो। आगे कुछ हो जाए तो हमको मत बोलना। आरोपपितों ने महिला को भयभीत किया और टाप्स व चेन निकाल ली।महिला को खाली थैली थमा दी और हाथ की सफाई दिखाते हुए आभूषण स्वयं के पास रख लिए।महिला से कहा कि सीधे चली जाना।
