बाणगंगा में भी मजदूरी का काम करने वाली एक महिला पर बर्फ का ठेला लगाने वाले दुकानदार ने चाकू से हमला कर दिया। महिला को पेट ओर चेहरे पर गंभीर चोट आई है। उसे उपचार के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
पुलिस के मुताबिक आंनद उर्फ ज्योति पंवार निवासी गणेश धाम कॉलोनी के बयान के बाद पुलिस ने जितेन्द्र उर्फ जीतू के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। पीड़िता ने अपने बयान में बताया कि वह सुशीलबाइ ओर उसके बेटे के साथ शासकीय स्कूल के यहां बैठकर खाना खा रहे थे। तभी आरोपी आया ओर उसके साथ विवाद करते हुए पेट ओर चेहरे पर चाकू मार दिया। इसके बाद आरोपी मौके से भाग गया। ज्योति वहां बेहोश हो गई। उसे आसपास के लोगो ने अस्पताल भेजा। बाद में उसके बयान के बाद पुलिस ने केस दर्ज किया है।
