चंदन नगर में पति ने पत्नी के सिर में चाकू मार दिया। पुलिस ने मामले में केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक मोनिका तंवर की शिकायत पर उसके पति सूरज तंवर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पीड़िता ने बताया कि वह अपनी मासी सास के साथ बैठी थी। तभी उसका पति आया ओर विवाद करते हुए सिर में चाकू मार दिया। उसे गंभीर चोट आई है। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज किया है।
