बड़ी संख्या में नेताओं पार्षदों के यहां चाकरी कर रहे सफाई कर्मियों को मैदान में उतारा आयुक्त ने

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

निगम आयुक्त शिवम वर्मा को लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं कि बड़ी संख्या में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी सफाई का कार्य नहीं करते हुए पार्षदों नेताओं के यहां चाकरी कर रहे हैं। इन स्वच्छता कर्मियों ने काम से बचने के लिए नेताओं पार्षदों के यहां खुद को अटैच करवा लिया था। यह स्वच्छता कर्मी पार्षदों नेताओं के यहां कार्यालय संभालने का काम कर रहे थे। इनमें से कई कर्मचारी तो नेताओं पार्षदों के नाम पर दोनों जगह से नदारत रहते थे। इसके चलते शहर का सफाई कार्य प्रभावित हो रहा था। निगम आयुक्त शिवम वर्मा ने इस पर सख्ती दिखाते हुए निर्णय लिया कि कोई भी स्वास्थ्य विभाग का कर्मचारी कहीं अटैच नहीं रहेगा। अपर आयुक्त स्वास्थ्य विभाग अभिलाष मिश्रा को इस मामले में सख्त आदेश जारी करने के लिए कहा। इसे लेकर कई पार्षदों और नेताओं ने दबाव बनाने की भी कोशिश की लेकिन निगम आयुक्त ने सफाई के मामले में एक नहीं सुनी और आखिरकार स्वास्थ्य विभाग के सभी चाकरी करने वाले कर्मचारियों को स्वच्छता कार्य में वापस आना ही पड़ा। वर्तमान स्थिति देखी जाए तो स्वास्थ्य विभाग का सफाई कार्य में लगा एक भी कर्मचारी किसी नेता पार्षद के यहां अटैच नहीं है।

Exit mobile version