- वाहन चैकिंग के दौरान अवैध मादक पदार्थ तस्कर पुलिस थाना लसुडिया की गिरफ्त में आया
- बदमाश के कब्जे से 10 किलो 919 ग्राम गांजा कीमत करीबन दो लाख रुपये का जप्त।
- घटना में प्रयुक्त पोलो कार वाहन क्रमांक MP09WL6308 भी अवैध गांजे सहित जप्त।
- आरोपी थाना क्षेत्र के स्कीम नंबर 78,, निरंजनपुर एवं महालक्ष्मी नगर में लोगों को करता था गांजे की पुड़िया सप्लाई।
इंदौर शहर मे अपराध एंव अपराधियों पर नियत्रण हेतु अवैध मादक पदार्थों व अवैध नशे की गतिविधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही के निर्देश पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) इंदौर श्री अमित सिंह व पुलिस उपायुक्त ज़ोन-02 श्री अभिनय विश्वकर्मा के दिशा निर्देशन मे अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त ज़ोन- 02 श्री अमरेन्द्र सिंह एवं सहायक पुलिस आयुक्त विजय नगर श्री आदित्य पटले के मार्गदर्शन में कार्यवाही करते हुए पुलिस थाना लसूड़िया द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले एक बदमाश को चेकिंग के दौरान पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई है।
क्षेत्र में अवैधानिक गतिविधियों पर नियंत्रण हेतु थाना प्रभारी लसुडिया तारेश कुमार सोनी की टीम फवारा दिनांक 14.11.2024 को रात्रि में देवास नाका चौराहा पर आने- जाने वाले वाहनों एवं संदिग्ध व्यक्तियों चैकिंग के लिये चैकिंग पांईट लगाया गया । चैकिंग के दौरान एक सफेद रंग की कार वाहन क्रमांक MP09WL6308 को रोका तथा वाहन चालक का नाम पता पूछते नाम निशांत टटवाडे नि. पिंक सिटी निरंजनपुर इन्दौर का होना बताया , उक्त वाहन की तलाशी लेने पर वाहन की डिग्गी में दो प्लास्टिक की बोरी रखी हुईं थी , जिनकी तलाशी करते गांजा रखा पाया गया जिसका वजन 10 किलो 919 ग्राम कीमत लगभग दो लाख रुपये को विधिवत जप्त किया गया है तथा अपराध में प्रयुक्त पोलो कार वाहन क्रमांक MP09WL6308 को भी जप्त किया गया है।
आरोपी के विरुद्ध थाना लसुडिया पर अपराध क्रमांक धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया , जिसके आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं।
आरोपी से अवैध गांजे के स्त्रोत संबंध में पूछताछ करते बताया कि खण्डवा जिले के बड़वाह की तरफ से गांजा लेकर आता है तथा थाना क्षेत्र के स्कीम नंबर 78,निरंजनपुर तथा महालक्ष्मी नगर लोगों को पुड़िया बनाकर बेचता है।
आरोपी से अवैध मादक पदार्थों के स्त्रोत व नेटवर्क के संबंध में पूछताछ की जा रही हैं।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी लसुडिया तारेश कुमार सोनी , उनि मुकेश झारिया , प्रआर विजेन्द्र सिंह बघेल , प्रआर नीरज रघुवंशी , आर आकाश त्रिवेदी , आर रामकुमार, बीट स्कीम नं. 78 से आर विनय रावल , आर लेखराज जाट एवं बीट देवास नाका से आर धर्मेन्द्र गुप्ता तथा सैनिक गेंदालाल का सराहनीय व महत्वपूर्ण भूमिका रही।
