बच्चों को लेकर ज्वेलर्स की दुकान में पहुंची महिला ने चुराए लाखों के आभूषण

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

खरीदी करने के लिए बच्चों को लेकर सराफा पहुंची दो महिलाओं ने एक ज्वेलर्स की दुकान से लाखों रुपए के आभूषण चुरा लिए। दोनों महिलाएं सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई हैं। सराफा पुलिस ने उनकी तलाश शुरू कर दी है।

छोटा सराफा में मोहनलाल सोनी की आभूषणों की दुकान है। उनकी दुकान में दो महिलाएं बच्चों को लेकर पहुंची थीं। इस दौरान महिलाओं ने दुकान संचालक से सोने के टॉप्स दिखाने का कहा। तभी मौका पाकर महिलाओं ने टॉप्स से भरा हुआ डिब्बा चुरा लिया। दुकान संचालक से देर तक आभूषण देखने के बाद महिलाएं चली गईं। जब दुकान का स्टॉक चेक किया गया, तो पता चला कि टॉप्स से भरा एक डिब्बा गायब है। दुकान संचालक ने आसपास की दुकानों से सीसीटीवी फुटेज निकालवाए हैं, जिनमें दोनों महिलाएं बाजार में आते-जाते दिख रही हैं। सराफा पुलिस ने दुकान संचालक की शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपी महिलाओं की तलाश शुरू कर दी है।

Exit mobile version