आजाद नगर के एक होटल में युवती को ले जाकर उसका अश्लील वीडियो बनाने वाले युवक के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। आरोपी युवक ने युवती को शादी का झांसा देकर होटल ले गया था।
पीड़ित युवती ने पुलिस को बताया कि कुछ समय पहले उसकी मुलाकात शहर में ही रहने वाले जितेन्द्र से हुई थी। इस दौरान दोनों में दोस्ती हो गई और उन्होंने मिलना-जुलना शुरू कर दिया। आरोपी जितेन्द्र ने युवती से शादी करने की बात कही थी और इसी बहाने उसे पालदा स्थित एक होटल में ले गया। वहां उसने युवती को धमकाकर उसके अश्लील वीडियो बना लिए। विरोध करने पर आरोपी जितेन्द्र ने युवती के साथ मारपीट भी की। पीड़ित युवती ने पूरे मामले की शिकायत पुलिस को कर दी थी। पुलिस ने आरोपी जितेन्द्र के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
