फ्लैट में शराबखोरी को लेकर महिला से हरकत

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

एरोड्रम के कालानी नगर में रहने वाली एक शादीशुदा महिला की शिकायत पर रितेश नामदेव निवासी हरिसुख अपार्टमेंट के खिलाफ केस दर्ज किया है। महिला ने बताया कि रितेश नामदेव बिल्डिंग में की फ्लैट में ही रहता है। आए दिन वह लड़कों को लाकर शराबखोरी करने के साथ शोर करता है। 19 जून को भी रितेश यहां फ्लैट में शोर कर रहा था। तब महिला उसके पास गई और कहा कि हम परिवार सहित यहां रहते है आए दिन शोर मचाते हो। इस पर रितेश नामदेव ने अपशब्द कहे। बेड टच करने के बाद थप्पड़ मार दिया। पीड़िता के बचवा में अन्य महिलाएं आ गई। पुलिस ने मामले में आरोपी पर केस दर्ज किया है।

Exit mobile version