शादी के नाम पर युवती को धमकाया, छेड़छाड़ का केस

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

कनाड़िया में भी शादी के नाम से युवती को धमकाने के मामले में छेड़छाड़ को लेकर केस दर्ज किया गया है। युवती ने बताया कि वह श्याम वानखेड़े निवासी भूरी टेकरी को 2 साल से जानती है। वह 21 जून को शॉपिंग कर मार्केट से घर जा रही थी। तभी विद्या निकेतन स्कूल के सामने की रोड़ पर श्याम ने रोका और हाथ पकड़ते हुए कहा कि अगर किसी से शादी की तो ठीक नही होगा। मै तुम्हे पंसद करता हूं। तब भाई आया और उसने हाथ छुडाया। बाद में पिता को बात बताई। फिर थाने आकर केस दर्ज कराया।
इधर एरोड्रम पुलिस ने कुनाल नायक पर भी केस दर्ज किया है। युवती के पिता ने उसके धमकाने के मामले में केस दर्ज कराया है। कुनाल एक युवती से बात करने को लेकर दबाव बना रहा था। युवती ने उसके पिता को यह बात बताई थी। पिता ने कुनाल को समझाया। लेकिन वह नही माना। सोमवार को युवती के पिता अपनी पत्नी को लेकर सब्जी मंडी गए। वहां कुनाल आ गया और धमकी देकर बेटी से बात करने का कहने लगा। इस पर पुलिस ने मामले में शिकायत के बाद केस दर्ज किया है।

Exit mobile version