फिल्म रईस की तर्ज पर इंदौर में बदमाशो के द्वारा ऑटो के माध्यम से गांजा की सप्लाई की जा रही थी पूरे मामले की सूचना जब राऊ पुलिस को लगी ,तो राऊ पुलिस ने इस पूरे ही मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके पास से बड़ी मात्रा में गांजा वह एक पिस्टल बरामद की है और पूरे मामले में उनसे पूछताछ की जा रही है।
इंदौर की राऊ पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दो आरोपी शाहरुख खान और शुभम नेपाली बड़ी मात्रा में महू से गांजा लेकर इंदौर आ रहे हैं इसी सूचना के आधार पर राऊ पुलिस ने योजनाबध तरीके से एक ऑटो को रोका और जब उसकी तलाशी ली, तो उसमें किसी तरह का कोई गांजा नजर नहीं आया , लेकिन जब काफी बारीकी से ऑटो की तलाशी ली , तो उसमें एक स्पेशल केविन सीट के नीचे बनाया हुआ था जिसमें तकरीबन 856 ग्राम गांजा रखा हुआ था जिसकी कीमत लाखों रुपए आकी जा रही है , जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया, वही पुलिस ने जांच पड़ताल के दौरान पुलिस को एक पिस्टल भी मिली जो संभववात धामनोद से लाना आरोपियों के द्वारा बताया जा रहा है वहीं आरोपी काफी दिनों से महू के एक तस्कर से गांजा लाकर इसे इंदौर शहर में सप्लाई कर रहे थे फिलहाल पूरे ही मामले में पुलिस पकड़े गए आरोपी शाहरुख से जब पूछताछ की तो उसने बताया की फिल्म रईस में उसने शाहरुख खान को शराब तस्करी करते हुए देखा था उसके बाद से उसने भी गांजा की तस्करी करने के लिए इस तरह का प्लान बनाया और काफी दिनों से वह इस तरह से ही गांजे को शहर में सप्लाई कर रहा है फिलहाल पूरे ही मामले में पुलिस जल्द ही महू के मुख्य तस्कर को भी पकड़ने की बात कर रही है।
